यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल : 12 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

IPS Transfer (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल : 12 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें तीन अपर पुलिस अधीक्षक, चार सहायक पुलिस अधीक्षक और पांच सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

गोंडा पूर्वी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत को संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) नियुक्त किया गया है।

मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह को बहराइच में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है।

सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नियुक्त किया गया है।

मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।

संभल के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को प्रतापगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) नियुक्त किया गया है।

अलीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक को सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नागयाच को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा को मिर्जापुर में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) नियुक्त किया गया है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) बनाया गया है।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. ईशान सोनी को जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!