भाजपा छोड़ कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्या को मिली करारी हार

Swami Prasad Maurya joins SP

यह तस्वीर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ट्विटर पर साझा की गई

The Hindi Post

चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले, पूर्व मंत्री और सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर विधानसभा से चुनाव हर गए हैं. उनको बीजेपी के सुरेंद्र कुशवाहा ने मात दी.

चुनाव हारने के बाद अपने बयान में स्वामी प्रसाद के कहा कि वह चुनाव हारे हैं हिम्मत नहीं.

भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद को 45633 वोट से हराया. इसी सीट पर बसपा के इलियास अंसारी को 45515 वोट मिले. वह तीसरे स्थान पर रहे.

चुनाव से पहले, स्वामी प्रसाद सपा को जितवाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे थे पर नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्वामी प्रसाद पडरौना से चुनाव लड़ने वाले थे पर भाजपा ने उनके खिलाफ कांग्रेस छोड़ कर आए आरपीएन सिंह को मैदान में उतार दिया था. इसके बाद प्रसाद ने अपनी सीट बदल ली थी और वह फाजिलनगर से चुनाव लड़े और हार गए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!