चोटी खींचने को बताया था ‘महाअपराध’, अब 101 ब्राह्मण बटुकों का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया तिलक, जोड़े हाथ
वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (आईएएनएस)
चोटी खींचने को बताया था ‘महाअपराध’, अब 101 ब्राह्मण बटुकों का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया तिलक, जोड़े हाथ
‘शंकरचार्य विवाद’ के बीच गुरुवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 101 ब्राह्मण बटुकों को आमंत्रित कर उनका तिलक किया और हाथ जोड़े. यह कार्यकम उपमुख्यमंत्री पाठक के लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर हुआ.
बटुकों का सत्कार और पूजन
ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ मिलकर सभी 101 बटुकों का आदर-सत्कार किया. उन्होंने बटुकों को तिलक लगाया, उनके ऊपर फूल बरसाए और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया. इस दौरान आवास परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा. पाठक दंपत्ति ने बटुकों की विधिवत पूजा कर समाज को एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की.
विवाद की पृष्ठभूमि: चोटी कांड और चुप्पी
यह पूरी कवायद 18 जनवरी को प्रयागराज माघ मेले में हुई एक अप्रिय घटना से जुड़ी है. मौनी अमावस्या के अवसर पर पुलिस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के एक शिष्य की चोटी पकड़कर उसे घसीटा और उसकी पिटाई की थी. इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है.
Lucknow, Uttar Pradesh: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak welcomed a large number of Batuk at his official residence, where they greeted him with flowers pic.twitter.com/cTySgy5Dvf
— IANS (@ians_india) February 19, 2026
‘महापाप’ और डैमेज कंट्रोल
दो दिन पहले एक मीडिया कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा था, “बटुकों की चोटी खींचना महाअपराध है और ऐसा करने वालों को महापाप लगेगा.” हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर शंकराचार्य का नाम नहीं लिया था लेकिन बटुकों के पूजन कार्यक्रम को इसी ‘डैमेज कंट्रोल’ रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
