बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्राें की कार पेड़ से टकराकर पलटी, चार परीक्षार्थियों की मौके पर मौत

Shahjahanpur (2)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस घटना में चार छात्रों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. सभी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे.

यह हादसा जारवन गांव के पास हुआ मंगलवार हो हुआ. छात्र परीक्षा देने के लिए जैतीपुर स्थित लटूरी सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे.

पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं. चारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल छात्रों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि गाड़ी का टायर फटने से हादसा हुआ. हादसे के वक्त वैन में दस छात्र सवार थे.

पुलिस के बयान के इतर स्कूल प्रबंधक ने कहा कि वैन ड्राइवर ने उन्हें बताया कि एक आवारा जानवर अचानक सामने आ गया था, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा था. इसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई और दुर्घटना घट गई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!