यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, इतना रहा पास प्रतिशत

UP Board Results
The Hindi Post

प्रयागराज | यूपी बोर्ड वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हो गया. माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की.

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का 89.55 और इंटरमीडिएट का 82.60 प्रतिशत परिणाम है. 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है. शुभम ने 97.80% अंक हासिल किए हैं.

बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह और सीतापुर की कशिश मौर्य दूसरे नंबर पर हैं. लड़कियों ने फिर बाजी मारी है.

हाईस्कूल के नतीजों में पहली, दूसरे और तीसरे रैंक पर कुल छह बच्चे काबिज हैं. इनमें पांच लड़कियां हैं और एक लड़का.

ये हैं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के टॉपर्स – प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर, दीपिका सोनकर- 98.33%,  फतेहपुर, नव्या सिंह- 98%, सीतापुर.

सचिव ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चली थी. उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था. शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इसमें से 10वीं के 29,47,311 और 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल थे. 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!