भाजपा विधायक ने की शस्त्र पूजा, दिखाई 200 बंदूकें और 151 तलवारें

brij bhushan bjp mla from mahoba doing shastra pujan collage (1) (1) (1)

फोटो: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

भाजपा विधायक ने की शस्त्र पूजा, दिखाई 200 बंदूकें और 151 तलवारें

 

उत्तर प्रदेश के महोबा की चरखारी सीट से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत का विजयदशमी पर किया गया शस्त्र पूजन चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार रात आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने मां दुर्गा और भगवान श्रीराम के चित्रों के समक्ष करीब 200 बंदूकों, पिस्तौल, रिवॉल्वर, राइफलों और 151 तलवारों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की.

साफा बांधे विधायक खुद हथियारों की गिनती करते और उन पर तिलक व रक्षा सूत्र बांधते दिखे. बृजभूषण राजपूत ने इस दौरान वर्ष 2027 के लिए भी बड़ा संकल्प लिया और कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

शस्त्र पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक कई हथियारों और तलवारों का विधि-विधान से पूजन करते दिखाई दे रहे हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!