पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और सचिन से UP ATS कर रही पूछताछ

Seema Haidar and Sachin (3)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता से उत्तर प्रदेश की ATS (आतंकवाद निरोधक दस्ता) नोएडा (उतर प्रदेश) में एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है.

यह शक जताया जा रहा है कि सीमा पाकिस्तानी जासूस है. इसी के चलते उससे पूछताछ की जा रही है.

कुछ दिनों पहले तीनों को एक स्थानीय अदालत ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी. जमानत मिलने के बाद से ही सीमा और सचिन साथ रह रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UP ATS अब तीनों से पूछताछ कर रही है.

अदालत द्वारा तय की गई शर्तों के अनुसार, सीमा पुलिस को सूचित किए बिना भारत से बाहर नहीं जा सकती है. उसे अपना वर्तमान पता बदलने की स्थिति में अदालत को सूचित करने के लिए भी कहा गया था.

सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और ग्रेटर नोएडा पहुंचने के बाद सचिन के साथ रह रही थी.

बता दे कि सीमा को मोबाइल पर PUBG खेलते हुए सचिन से प्यार हो गया था जिसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए भारत आ गई थी. सीमा ने भारत में गैरकानूनी तरीके से एंटर किया था. दोनों गुपचुप तरह से साथ रह रहे थे.

सीमा और सचिन की लव स्टोरी इस समय वायरल है और लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!