उत्तर प्रदेश : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, 4 की मौत

Car accident in Unnao, 4 dead (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) | लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक कंटेनर के कार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. कंटेनर ने डिवाइडर के पार जाकर कार को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल एक यात्री को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में पति, पत्नी, बेटी और भतीजी शामिल है.

उन्नाव पुलिस के अनुसार, परिवार एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से बिहार के सीवान जा रहा था.

मृतकों के परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ से कानपुर की दिशा में जा रहे कंटेनर ट्रक के चालक को झपकी लग गई. इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे की सड़क के दूसरी लेन में लक्ज़री कार को टक्कर मरते हुए पलट गया. इससे कार में सवार दंपति सहित चार लोगो की मृत्यु हो गई.

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!