UP: कार में अचानक भड़की आग, दो की जल कर दर्दनाक मौत

Noida me car me lagi aag do kii maut (1) (1)
The Hindi Post

नोएडा | नोएडा में एक कार के अंदर आग लगने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने के बाद अंदर मौजूद दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम के लिए उन्हें भेजा. यह शव किसके हैं फिलहाल अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 नोएडा क्षेत्रांतर्गत आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी सेक्टर-119 में कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझा दिया गया है. कार से दो व्यक्तियों के शव को निकाला गया है और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. गाड़ी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि आज सुबह थाना 113 में सूचना मिली कि आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के अंदर एक स्विफ्ट कर में आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और लोकल पुलिस ने कर में लगी आग को काबू पाया और उसमें मौजूद दो पुरुषों के शवों को बाहर निकाला. सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस को यह पता लगा कि 6:08 मिनट पर गाड़ी सोसाइटी के अंदर पहुंची थी और 6:11 मिनट पर ही गाड़ी में आग लग गई. इसके अंदर मौजूद दोनों सवारों की जलकर मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!