यूपी: डांस करते समय अचानक डीजे फ्लोर पर गिर पड़ा शख्स, हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो वायरल
बरेली/मैनपुरी (यूपी) | उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में दो अधेड़ उम्र के लोगों की कार्डियक अरेस्ट यानि दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई.
जिस समय दिल का दौरा पड़ा, दोनों ही व्यक्ति नांच रहे थे. इनके आसपास मौजूद लोगों को यह समझने में कुछ देर लग गई कि हकीकत में हुआ क्या था. जब यह लोग स्टेज पर गिर गए तो लोगों को लगा कि शायद यह उनकी परफॉर्मेंस का हिस्सा है.
पहली घटना में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत रहे 48 वर्षीय प्रभात कुमार की बरेली में देर रात पार्टी के दौरान डीजे फ्लोर पर डांस करते समय मौत हो गई. इस घटना से पार्टी में मौजूद लोग सकते में है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
पहली घटना में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत 48 वर्षीय प्रभात कुमार की बरेली में देर रात पार्टी के दौरान डीजे फ्लोर पर डांस करते समय मौत हो गई। pic.twitter.com/MzimQfkf8H
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 4, 2022
प्रभात अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में डांस कर रहे थे. इस दौरान वह अचानक फर्श पर गिर पड़े. उनका सिर जमीन पर जोर से लड़ा.
पार्टी में मौजूद एक डॉक्टर ने प्रभात को तुरंत सीपीआर दिया पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई. इसके बाद प्रभात को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

दूसरी घटना में मैनपुरी में रवि शर्मा नाम का एक युवक गणेश चतुर्थी के मौके पर होने वाले नाटक में हनुमान का किरदार निभा रहा था. नाटक के मंचन के समय जब वह एक्टिंग कर रहा था तब वो अचानक स्टेज पर गिर पड़ा. उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई.
शुरू में, दर्शकों को लगा कि यह उनके नाटक मंचन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन जब रवि नहीं उठा तो हड़कंप मचा। उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
लखनऊ के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “40 से 50 साल के उम्र के लोगों में हार्ट अटैक से मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग इस उम्र में आकर रेगुलर हेल्थ चेक अप नहीं करवाते और उनको यह विश्वास होता है कि वो बिल्कुल ठीक है.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
