यूपी के उन्नाव में स्कूली छात्र सड़क पर उतरे, स्कूल ड्रेस में किया प्रदर्शन, ये थी उनकी मांगे

school student protest in Unnao (1)
The Hindi Post

यूपी के उन्नाव में स्कूली छात्र सड़क पर उतरे, स्कूल ड्रेस में किया प्रदर्शन, ये थी उनकी मांगे

 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित एक सरकारी आवासीय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने कथित खराब भोजन, पेयजल संकट और शिक्षकों की कमी के रवैये के खिलाफ बुधवार सुबह जोरदार प्रदर्शन किया. हसनगंज तहसील के न्योतनी स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने मोहन चौराहे पर धरना देकर कुछ देर के लिए यातायात बाधित कर दिया.

छात्रों के मुख्य आरोप: विद्यार्थियों का कहना था कि हॉस्टल में घटिया भोजन दिया जा रहा है और पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है. इसके अलावा शिक्षकों की भारी कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और प्रिंसिपल का व्यवहार भी छात्रों के प्रति ठीक नहीं है.

सड़क पर उतरे छात्र: बुधवार सुबह करीब 7 बजे तख्तियां लेकर छात्र मोहन चौराहे पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए. इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पहले तो छात्र संबंधित मंत्रियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे.

प्रशासनिक पहल से सुलझा मामला: सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और समाज कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसके बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया.

लगातार हो रहे प्रदर्शन: हसनगंज की एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने मीडिया को बताया कि छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों का निस्तारण कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में लखनऊ, फतेहपुर, हमीरपुर और कन्नौज समेत कई जिलों के आवासीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्कूली छात्रों का विरोध-प्रदर्शन सामने आ चुका है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!