राष्ट्रपति ट्रंप के पोस्ट का पीएम मोदी ने दिया जवाब, क्या बोले ?

Donald Trump and Narendra Modi (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अमेरिका को करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार बताया. उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि ये चर्चाएं दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलने का रास्ता बनाएंगी.

पीएम मोदी का यह बयान राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रुथ (सोशल मीडिया प्लेटफार्म) पोस्ट के बाद आया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को ‘बहुत अच्छा दोस्त’ बताया. साथ ही उन्होंने ट्रेड वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा भी की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स हैं. मुझे यकीन है कि हमारी ट्रेड बातचीत से भारत-अमेरिका साझेदारी की असीमित संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे. हमारी टीमें जल्द से जल्द इस दिशा में चर्चा करने पर काम कर रही है. मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने को लेकर भी आशान्वित हूं. हम दोनों देशों के लोगों के लिए सुनहरे और अधिक समृद्ध भविष्य बनाने की दिशआ में काम करेंगे.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके प्रशासन ने व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं.”

ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त’ बताया था और कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा था, “मुझे पूरा विश्वास है कि हम दोनों महान देशों को एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी.”

इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा था, ‘मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा’.

ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘महान प्रधानमंत्री’ भी बताया था .

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!