अनोखा मामला: ‘मेरे साबुन से क्यों नहा रहे हो…?’ पति पर गुस्साई पत्नी, फेंकी ईंट, बुला ली पुलिस…
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo | Hindi Post)
यूपी के अलीगढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां साबुन को लेकर पत्नी पत्नी में झगड़ा हो गया. इसके बाद विवाद बढ़ गया और मामले में पुलिस की एंट्री हो गई.
दरअसल, पति ने पत्नी के साबुन से नहा लिया था. इससे पत्नी भड़क गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी ने पति पर कथित तौर पर ईंट से हमला कर दिया था. इसके बाद पति ने उसे कथित तौर पर पीट दिया था. पिटाई से नाराज पत्नी ने पुलिस बुला ली थी. इसके बाद पुलिस पति को अपने साथ थाने ले गई थी और उसका शांति भंग में चालान कर दिया था.
पति का कहना है कि पुलिस ने उसे चौकी में पीटा था. इससे उसकी उंगली का नाखून टूट गया. उसका कहना था कि पुलिस ने उसकी एक न सुनी थी और एकतरफा कार्रवाई की. अब पीड़ित पति ने डीएम से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनकी यह भी मांग है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
यह घटना 12 जून को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र मे घटी थी. प्रवीण ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार सुबह वह बाथरूम से नहाकर निकला ही था कि तभी उसकी पत्नी ने उससे पूछा कि किस साबुन से नहाए हो? जवाब में प्रवीण ने कहा कि बाथरूम में जो साबुन मिला उससे नहा लिया. इसके बाद वह बोला कि वह साबुन मेरी पत्नी का था. उससे नहाने पर वह भड़क गई थी. इसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद पत्नी ने पुलिस बुला ली थी.
उसने (प्रवीण) कहा कि पुलिस मुझे ज्वालापुर चौकी ले गई थी जहां शांति भंग में मेरा चालान कर दिया. उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे पीटा .
सीओ सर्वम सिंह ने मीडिया को बताया कि पति पत्नी में अक्सर विवाद होता है और आज साबुन को लेकर तनातनी हो गई. महिला का कहना है कि पति उससे मारपीट करता है. इसी आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. शांति भंग की कार्रवाई की गई है. पुलिस द्वारा युवक के साथ मारपीट की बात को सर्वम सिंह ने नकार दिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
