केंद्रीय मंत्री जावडेकर और कांग्रेस नेता सुरजेवाला हुए कोविड पॉजिटिव
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो/आईएएनएस)
नई दिल्ली | केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने कोविड-19 जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन भारी, उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री जावडेकर ने ट्वीट कर कहा, “मैं आज कोविड जांच में पॉजिटिव निकला। जो लोग पिछले 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपना टेस्ट करवा लें।”
इससे पहले, दिन में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कोविड-19 टेस्ट करवाया, जिसमें वह पॉजिटिव निकले।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “मैंने आज सुबह कोविड-19 टेस्ट करवाया, जिसमें पॉजिटिव निकला। जो कोई भी पिछले 5 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया स्वयं को अलग कर लें और आवश्यक सावधानियां बरतें।”
I have tested #COVID positive today. All those who have come in contact with me in the last 2-3 days may please get themselves tested.
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 16, 2021
देश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोविड के दो लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

कोविड के बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, “प्रिय देशवासियों, यह हम सभी के लिए बड़े संकट का समय है। हमारे सभी करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य, हमारे आसपास के लोग कोविड महामारी की चपेट में आ रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे फेस मास्क पहनें और कोविड सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें। हमें सावधानी और करुणा के साथ, मिलकर इस युद्ध को जीतना होगा।”
प्रियंका गांधी खुद अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के कोविड पॉजिटिव हो जाने के बाद से होम आइसोलेशन में हैं।
जावडेकर के अलावा कई मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों भी कोविड जांच करवाई है और वे पॉजिटिव पाए गए हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा का शुक्रवार को टेस्ट हुआ, वह आठ महीने में दूसरी बार पॉजिटिव निकले।

14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पॉजिटिव पाए गए। उसी दिन उनके पूर्ववर्ती और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी टेस्ट में पॉजिटिव निकले।
दिल्ली के परिवहन और कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने 14 अप्रैल को कोविड-19 जांच करवाई थी, वह पॉजिटिव पाए गए।
11 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कुछ लक्षण दिखने के बाद कोरोनावायरस टेस्ट करवाया तो वह भी पॉजिटिव पाए गए।
7 अप्रैल को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा कोविड-19 पॉजिटिव निकले।

उधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन 8 अप्रैल को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। यहां तक कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी ने भी 8 अप्रैल को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब 7 अप्रैल को पॉजिटिव पाए गए। डीएमके के वरिष्ठ नेता और थुथुकुडी सांसद कनिमोझी भी 3 अप्रैल को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।
आईएएनएस
