मोदी सरकार के मंत्री से फोन पर मांगी गई 50 लाख रूपए की रंगदारी

Sanjay Seth (1)
The Hindi Post

Modi Minister Sanjay Seth: नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री संजय सेठ को धमकी मिली है. अपराधियों ने उनसे 50 लाख रूपए की रंगदारी मांगी है.

इस बात की जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खुद दी है. उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि अज्ञात गिरोह ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.

आपको बता दे कि संजय सेठ झारखण्ड की राजधानी रांची से सांसद है. वह नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री है.

उनसे रंगदारी मांगने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. अपराधियों ने संजय सेठ से कहा कि पैसा दो नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का धमकी भरा मैसेज आया.

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की फाइल फोटो (आईएएनएस)

संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को ही मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी थी. इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे मुलाकात की थी. शुरुआती जांच में जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया गया था वह रांची के कांके का पाया गया है.

रक्षा राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि इस संबंध में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी शिकायत की गई है.

संजय सेठ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में रांची से जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस की यशश्विनी सहाय को 1.20 लाख वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!