केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना पॉजिटिव
File Photo | PIB
नई दिल्ली | केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है।
गडकरी ट्वीट में कहा, “कल मैं खुद को कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेकअप के दौरान मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं फिलहाल सभी लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।”
Yesterday, I was feeling weak and consulted my Doctor. During the course of my check up, I have been tested COVID 19 positive. I am at present doing well with the blessings and good wishes of all. I have isolated myself.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 16, 2020
गडकरी ने संपर्क में आए हुए लोगों से सावधान रहने और कोविद प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।
आईएएनएस
