केंद्रीय बजट 2026-27: जानिए बजट में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा ?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को देश का आम बजट (Union Budget 2026) लोकसभा में पेश किया और अपने बज भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं. ये मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट था. सीतारमण ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाने के बारे में घोषणा की, इसका मतलब है कि ये सभी सस्ती होने वाली हैं. आइए जानते हैं बजट में हुए ऐलान के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्ती और कौन-कौन सी महंगी हो सकती हैं?
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं. उन्होंने कुछ सामानों का जिक्र करते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा. इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है. डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी.
ये सामान सस्ते होंगे – कपड़े, लेदर आइटम, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद, कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री, लिथियम आयन सेल, मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती, सोलर ग्लास होंगे सस्ते, मिक्स्ड गैस सीएनजी, ईवी माइक्रोवेब ओवन, विमानों का ईंधन, विदेश यात्रा
इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई – इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.
