करूर में मची भगदड़ पर एक्टर विजय का पहला बयान आया, क्या कहा… ?

Actor Vijay IANS (1)

एक्टर विजय की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख और अभिनेता विजय ने करूर (तमिलनाडु में स्थित) में हुई दुखद घटना पर अपना पहला बयान जारी किया है. उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उनका दिल टूट गया है और वह असहनीय दर्द में है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विजय ने लिखा, “मेरा दिल टूट गया है. मैं असहनीय, अवर्णनीय दर्द और शोक में तड़प रहा हूं जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. करूर में अपनी जान गंवाने वाले मेरे प्यारे भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं.”

विजय ने अस्पताल में इलाज करा रहे सभी घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की है. उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे में जान गंवाने वाले के परिवारों को मुख्यमंत्री लोक राहत कोष से 10-10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की. वही घायलों को एक-एक लाख रूपए दिए जाएंगे.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!