इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल को किया गया सील, यहीं रची गई थी उमेश हत्याकांड की साजिश

Muslim Hostel Prayagraj (1) (1)
The Hindi Post

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. सोमवार को पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल को सील कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी हॉस्टल के कमरा नंबर 36 में शूटरों की मीटिंग हुई थी. पुलिस के मुताबिक, इसी हॉस्टल में उमेश की हत्या की साजिश रची गई थी. इस हॉस्टल में 100 से ज्यादा कमरे है.

उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान इसी मुस्लिम हॉस्टल के कमरा नंबर 36 में रहता था. उमेश पाल की हत्या के बाद सदाकत खान फरार हो गया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदाकत को गाजीपुर से STF (स्पेशल टास्क फाॅर्स) ने गिरफ्तार किया था.

सोमवार को इस हॉस्टल के सभी कमरों को सील करने की कार्रवाई की गई. सीलिंग की कार्रवाई करने के दौरान पुलिस का भारी बंदोबस्त था.

पुलिस के अनुसार, सदाकत खान, इस हॉस्टल के कमरा नंबर 36 में रहता था. उमेश पाल की हत्या करने से पहले, यहां मीटिंग की गई और उसके बाद सदाकत फरार हो गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!