उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटर मोहम्मद गुलाम के मकान-दुकान पर चला बुलडोजर

House of shooter Mohammad Ghulam bulldozed in Prayagraj (1) (1)
The Hindi Post

यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में बुलडोजर की कार्रवाई अब शूटरों के खिलाफ हो रही है.

नगर के शिवकुटी थाना क्षेत्र के महदौल इलाके में स्थित शूटर मोहम्मद गुलाम के पुश्तैनी मकान और दुकान पर सोमवार को बुलडोजर चल गया.

यह कार्रवाई, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने की. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मकान का नक्शा पास नहीं था.

इस मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

फिलहाल मोहम्मद गुलाम फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!