नई दिल्ली | यूक्रेन ने यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों से एयर-डिफेंस और मिसाइल-रोधी प्रणाली तत्काल उपलब्ध कराने के अपील की है. इसके साथ ही यूक्रेन ने रूसी उपग्रह संकेतों को बाधित करने का भी आग्रह किया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रसेल्स में गुरुवार रात एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन से पहले यूरोपीय संघ के नेताओं को भेजे गए अनुरोधों की एक सूची में यूक्रेन ने बेलारूस (Belarus) के खिलाफ ‘सख्त प्रतिबंध उपायों’ का भी आह्वान किया. बेलारूस ने सीधे तौर पर पूर्ण पैमाने पर रूस के आक्रमण का समर्थन किया हैं.
ब्रसेल्स में यूक्रेनी राजनयिकों द्वारा तैयार किया गया और गार्जियन (Guardian) द्वारा देखा गया पेपर, रूस और बेलारूस में सैन्य और नागरिक उपकरणों के लिए सॉफ्टवेयर लाइसेंस को समाप्त करने, काला सागर और समुद्र के ऊपर हवा में रूसी उपग्रह नेविगेशन सिस्टम को अवरुद्ध या हस्तक्षेप करने के लिए भी कहता है.
द गार्जियन (The Guardian) ने बताया कि रूस के साथ हमेशा के लिए व्यापार खत्म करने की अपील के साथ, कीव चाहता है कि यूरोपीय संघ अपनी आपातकालीन सहायता प्रणाली (नागरिक सुरक्षा तंत्र) यूक्रेन के लोगों के लिए खोल दे.
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे