सड़क किनारे खड़ी दो लड़कियों को कार ने कुचला, घटना CCTV में हुई क़ैद, आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Car runs over two young woman in Punjab, one dead
The Hindi Post

दिल दहला देने वाली एक घटना में जो कि सड़क किनारे लगे CCTV में कैद भी हो गई, कार चालक ने दो युवतियों को कुचल डाला जिनमे से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी लड़की को तुरंत लोकल अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। जीवित बची युवती को गंभीर चोटे आई है।

यह दुःखद घटना पंजाब के जालंधर शहर में तब हुई जब दोनों युवतियां सड़क किनारे खड़ी थी।

घटना के समय कार बेहद तेज़ गति में थी और गाड़ी को कथित तौर पर एक पुलिस इंस्पेक्टर चला रहा था जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है।

 

मृतक लड़की की पहचान नवजोत कौर के रूप में हुई जो कि एक कार शोरूम में काम करती थी।

घटना जालंधर – फगवाड़ा हाईवे पर सोमवार को हुई और इससे स्थानीय लोगो में गुस्सा है। दोनों युवतियों के परिवार वालो ने हाईवे पर जाम लगा दिया था और धरने पर बैठ गए थे।

प्रदर्शनकारी लोगो ने कहा कि कार चालक पुलिस अधिकारी पर मर्डर का मामला दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!