जम्मू-कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में मार गिराए गए दो आतंकी, AK-47 और गोला बारूद बरामद

Army Budgam IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है. अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कश्मीर जोन, विजय कुमार के हवाले से ट्वीट करते हुए लिखा, “दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से संबंधित हैं. इनकी पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है.”

दोनों मार्च (2023) में आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे. आगे की जांच जारी है.

पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.

इससे पहले, पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद एनकाउंटर शुरू हुआ था.

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया.

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की कई घटनाएं हुई हैं जिसमें कई आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!