एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा…., दो पायलटों की हुई मौत

Aviation Tragedy in New York PLANE (1)

हादसे में प्लेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा…., दो पायलटों की हुई मौत, BIG NEWS

 

न्यूयॉर्क | (कनाडा के) मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रहा ‘एयर कनाडा एक्सप्रेस’ का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े ग्राउंड व्हीकल (दमकल की गाड़ी) से टकरा गया. शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस भीषण हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी और फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान रनवे संख्या 4 पर उतरते समय एक फायर ट्रक से टकरा गया. अपुष्ट खबरों के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 5 दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों को भी चोटें आई हैं.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पुष्टि की है कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. ऑनलाइन प्रसारित ऑडियो रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने टक्कर से कुछ क्षण पहले विमान के क्रू और ग्राउंड व्हीकल के चालक को रुकने के निर्देश दिए थे, लेकिन हादसे को टाला नहीं जा सका.

फिलहाल एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू है और सभी आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित हैं. राहत और बचाव दल मौके पर तैनात हैं और FAA ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा जांच और मलबे को हटाने की प्रक्रिया के चलते एयरपोर्ट के लंबे समय तक बंद रहने की संभावना है.

IANS

Two pilots killed as plane collides with fire truck at New York airport


The Hindi Post
error: Content is protected !!