संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में दो और लोग हिरासत में, पुलिस आज कर सकती है क्राइम सीन रीक्रिएट

Parliament Spray Attack Dec 13 (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | ललित झा को गिरफ्तार करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने 13 दिसंबर के संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले की जांच के सिलसिले में दो और लोगों को हिरासत में लिया है. ललित झा को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है. इनकी पहचान महेश और कैलाश के रूप में हुई है.

सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि स्पेशल सेल संसद के बाहर क्राइम सीन को री-क्रिएट करे. इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि पीले रंग का धुआं छोड़ने वाले कैनिस्टर को आरोपी लोकसभा के अंदर कैसे ले जाने में कामयाब रहे.

सूत्र ने यह भी कहा कि गुरुवार रात गिरफ्तार किए गए झा को अदालत में पेश किया जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि झा ने गुरुवार रात नई दिल्ली जिले के कर्तव्य पथ पुलिस थाने में सरेंडर किया था. उसे स्पेशल सेल को सौंप दिया गया. उससे पूछताछ हो रही है.

दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को गुरुवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. सात दिन की पुलिस हिरासत में आरोपियों से गहनता से पूछताछ होगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!