जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए लश्कर के 2 आतंकी

Army Budgam IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | कश्मीर के बडगाम जिले में जिला अदालत के बाहर मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है. दोनों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के रूप में हुई है.

मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में की गई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “दोनों आतंकवादी पहले हालिया मुठभेड़ में बच गए थे”.

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि विशिष्ट इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए. उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है.

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं जिसमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!