कुत्ता घुमाने के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड ने पड़ोसियों को मारी गोली, दो की मौत

Indore
The Hindi Post

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के सुरक्षा कर्मी ने फायरिंग कर दी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बैंक के सिक्युरिटी गार्ड को घर की गैलरी से गोली चलाते हुए देखा जा सकता है. गोली चलते ही आस पास के इलाके में अफरातफरी मच गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र के कृष्ण बाग कॉलोनी में बैंक का गार्ड कुत्ते को घुमा रहा था. इसी दौरान उसका पड़ोसी से विवाद हो गया. यह घटना गुरुवार की रात को लगभग 11 बजे की है.

विवाद के बाद बैंक गार्ड राजपाल राजावत अपने घर गया और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छत पर पहुंचकर फायरिंग करना शुरू कर दिया. गोली राहुल वर्मा और विमल आमचा को लगी और दोनों की मौत हो गई. वहीं छह लोग घायल हो गए।

इंदौर जोन दो के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राजपाल सिंह राजावत सुखलिया के एक बैंक में गार्ड है. उसका कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हुआ. इस पर राजपाल ने छत पर जाकर फायरिंग कर दी, जिसमें आठ लोग घायल हो गए. इनमें से दो लोगों की मौत हो गई.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!