चलती स्कूटी पर दो युवतियां लगा रही एक दूसरे को रंग, युवक चला रहा स्कूटी, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान, VIDEO

Noida (5) (2)
The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | सोशल मीडिया पर होली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो यूपी के ग्रेटर नोएडा का है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी पर पीछे बैठी दो युवतियां एक-दूसरे को रंग लगा रही है जबकि स्कूटी एक युवक चला रहा है. किसी ने हेलमेट नहीं पहना है. वीडियो करीब एक मिनट का है.

एक दूसरे वीडियो में उसी स्कूटी को एक युवक चला रहा है और एक लड़की पीछे खड़े होकर बैलेंस बनाने की कोशिश करती हुई दिख रही है. इसी दौरान ब्रेक लगाते हो लड़की नीचे गिर जाती है.

ये दोनो वीडियो जब सोशल मीडिया पर आए तो पुलिस ने संज्ञान लिया और स्कूटी का 33 हजार रुपए का चालान काट दिया.

यातयात पुलिस के मुताबिक, गाड़ी को ट्रेस कर उसे सीज करने की भी करवाई को जाएगी. यातायात विभाग ने इस मामले में डेंजर ड्राइविंग, विदाउट हेलमेट, एयर पॉल्यूशन आदि के चार्ज लगाए हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!