सड़क पर पटका, बाल पकड़कर घसीटा फिर एक के बाद एक जड़े 11 थप्पड़, बायफ्रेंड के लिए लड़की को सरेराह पीटती नजर आई दूसरी लड़की, सामने आया VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
सड़क पर पटका, बाल पकड़कर घसीटा फिर एक के बाद एक जड़े 11 थप्पड़, बायफ्रेंड के लिए लड़की को सरेराह पीटती नजर आई दूसरी लड़की, सामने आया VIDEO
कानपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो के अनुसार, एक लड़की दूसरी को मारते-पीटते हुए नजर आ रही है. यह सब कुछ बीच सड़क पर हो रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक लड़के को लेकर यह मारपीट हो रही थी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दूसरी को बाल पकड़कर सड़क पर गिरा देती है और उसे घसीटती है. वह लगातार थप्पड़, लात और घूंसे मारती रहती है. पीड़ित लड़की बार-बार माफी मांगती है और उसके पैर पकड़ती है लेकिन मारपीट बंद नहीं होती. इसी दौरान एक तीसरी लड़की पूरी घटना का वीडियो बनाती रहती है और एक बार वह भी पीड़ित लड़की को लात मारती नजर आती है.
हमला करने वाली लड़की वीडियो में युवक का नाम लेकर कहती है कि जब पहले उसे छोड़ दिया था तो अब उस पर हक नहीं जता सकती. एक मौके पर वह पीड़ित लड़की के सीने पर भी लात मारती है जिससे वह सड़क पर गिर जाती है. पीड़ित लड़की जोर-जोर से चिल्लाकर राहगीरों से मदद मांगती है लेकिन कोई भी आगे नहीं आता.
बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ दिन पहले यशोदा नगर बाईपास की है जबकि वीडियो अब वायरल हुआ है. मारपीट में शामिल लड़कियां बर्रा इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Hindi Post Dot In
