दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोको पायलट हुए घायल, VIDEO
चंडीगढ़ | पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई जिसके कारण कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में दो लोको पायलटों के घायल होने की जानकारी मिल रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा फतेहगढ़ साहिब में माधोपुर से पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि एक मालगाड़ी दूसरी पर चढ़ गई है. डिब्बों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनके पहिये खुलकर पटरी पर और आसपास बिखर गए है. उनमें लदा माल भी बिखर गया है.
Punjab: Two goods trains collided near Madhopur in Sirhind earlier this morning, injuring two loco pilots who have been admitted to the hospital. pic.twitter.com/MD1Wg9gqXZ
— IANS (@ians_india) June 2, 2024
गनीमत यह रही कि एक मालगाड़ी के डिब्बे गिरकर बगल की पटरी पर यात्री गाड़ी को छूकर रह गए. हादसे में अब तक किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है.
दोनों घायल लोको पायलटों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है.
IANS
