हैवानों ने जब तक चाहा मनमर्जी की फिर चलती कार से फेंका, खून से लथपथ, बदहवास हालत में मिल पीड़िता, सीसीटीवी भी…..
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
हैवानों ने जब तक चाहा मनमर्जी की फिर चलती कार से फेंका, खून से लथपथ, बदहवास हालत में मिल पीड़िता, सीसीटीवी भी…..
फरीदाबाद | चलती वैन में एक महिला के साथ करीब दो घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह वारदात सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता घर जाने के लिए सवारी तलाश रही थी. इसी दौरान एक वैन उसके पास रुकी और उसमें सवार दो युवकों ने उसे घर छोड़ने का भरोसा देकर गाड़ी में बैठा लिया. युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई.
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने करीब दो घंटे तक चलती वैन में महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे एसजीएम नगर के पास चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए. गंभीर हालत में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम करीब 8:30 बजे उसकी बहन का फोन आया था. उसने बताया था कि घर पर मां से कहासुनी के बाद वह एक दोस्त के घर जा रही है और तीन घंटे में लौट आएगी.
पीड़िता की बहन के अनुसार, रात करीब 12 बजे पीड़िता घर लौटने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी लेकिन कोई साधन नहीं मिला. इसी दौरान आरोपियों ने उसे लिफ्ट की पेशकश की जिसे उसने स्वीकार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर पार करने के बाद एक आरोपी गाड़ी चलाता रहा जबकि दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. दोनों आरोपी करीब दो घंटे तक फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर वैन घुमाते रहे.
रात करीब 3 बजे आरोपियों ने महिला को चलती वैन से नीचे फेंक दिया. उसे चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े. परिजनों को सूचना मिलने पर वे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पहले महिला को भर्ती कराया गया था.
महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे AIIMS दिल्ली रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और फरीदाबाद में रह रहे थे. मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
IANS
