टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही का निधन, एक दिन पहले हुआ था उनकी छोटी बहन का देहांत
डॉली सोही (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)
टीवी अभिनेत्री डॉली सोही का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वह 48 साल की थी. डॉली सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी.
‘झनक’ फेम एक्ट्रेस डॉली सोही को पिछले साल नवंबर में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था.
उनकी टीम द्वारा आईएएनएस को साझा किया गया बयान में कहा गया कि हमारी प्यारी डॉली का आज सुबह निधन हो गया. आज ही अंतिम संस्कार आज किया जाएगा.
बता दे कि एक दिन पहले डॉली की छोटी बहन अमनदीप का निधन हो गया था. अमनदीप भी अभिनेत्री थी.

पिछले महीने डॉली ने खुलासा किया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उन्हें धारावाहिक ‘झनक’ की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा था.
डॉली को ‘भाभी’, ‘कलश’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ और ‘खूब लड़ी मर्दानी…झांसी की रानी’ जैसे कई अन्य शो में अपने काम से पहचान मिली.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
