रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा में शामिल, ममता पर साधा निशाना

Arun Govil joins BJP

फोटो: ट्विटर/बीजेपी

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर जन-जन में लोकप्रियता की नई परिभाषा गढ़ चुके अभिनेता अरुण गोविल गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए।

अरुण गोविल ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं, जब पश्चिम बंगाल चुनाव में जयश्रीराम का नारा खूब गूंज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पश्चिम बंगाल की सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण गोविल ने जयश्रीराम नारे से नाराजगी जाहिर करने को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि जयश्रीराम सिर्फ एक नारा नहीं है। ये उद्घोष है हमारा जीवन संस्कार है।

अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला है, तब से राजनीति और नेतृत्व की परिभाषा बदली है। उन्होंने कहा कि वह अब राजनीति के जरिए देश के लिए कुछ योगदान करना चाहते हैं। उन्हें एक मंच की तलाश थी, जो बीजेपी के रूप में पूरी हुई।

आईएएनएस

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!