इंडिगो फ्लाइट को खराब मौसम का करना पड़ा सामना, विमान पर गिरे ओले, विमान का अलग हिस्सा टूटा

indigo flight faces turbulence (1) (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 (रेजिस्ट्री VT-IMD) को रास्ते में गंभीर मौसम का सामना करना पड़ा. उड़ान के दौरान, दिल्ली से श्रीनगर के बीच बर्फीली बारिश और ओले गिरे, जिससे विमान में चीख-पुकार मच गई. इस दौरान पायलट ने एटीसी श्रीनगर को इमरजेंसी सूचना दी और फिर इसके थोड़ी देर बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

फ्लाइट में कुल 227 यात्री मौजूद थे. खराब मौसम के बावजूद, पायलट और क्रू की सूझबूझ के चलते विमान सुरक्षित रूप से 18.30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड कर गया. सभी यात्री और एयरकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि, विमान के नोज के हिस्से को नुकसान हुआ है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!