ईरान से युद्ध के बीच नाचते हुए नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया/ एक्स)
ईरान से युद्ध के बीच नाचते हुए नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, वीडियो हुआ वायरल
ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नाचते हुए दिखाई दे रहे है. ट्रंप व्हाइट हाउस की बालकनी से भाषण देने के बाद नाचते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो पर लोग पसंद नहीं कर रहे है और तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है.
कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दुनिया भर में तनाव की स्थिति के बावजूद ट्रंप इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं. एक यूजर ने टिप्पणी की कि “दुनिया में हालात गंभीर हैं और ट्रंप मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं.”
स्पीच देने के बाद डांस करने लगे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump.
देखिए वीडियो – pic.twitter.com/C7yXz3Xfzy
— News Pinch (@TheNewspinch) March 27, 2026
वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि ईरान के हमले में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस को नुकसान पहुंचा है और अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं पर ट्रंप को कोई फर्क नहीं पड़ रहा और वह नाच रहे है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं. कुछ का मानना है कि यह वीडियो एआई तकनीक से तैयार किया गया हो सकता है.
एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप के हावभाव से ऐसा प्रतीत होता है कि वह हालात को सामान्य दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
Hindi Post Dot In
