“पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं…..”, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
फोटो: आईएएनएस
Trump says PM Modi is unhappy with him due to tariff, seeks early Apache delivery
वॉशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे “ज्यादा खुश नहीं”. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि हमने भारत पर शुल्क (टैरिफ) लगाया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत अमेरिकी निर्मित अपाचे हेलीकॉप्टरों की शीघ्र आपूर्ति चाहता है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बैठक का जिक्र करते हुए दावा किया कि पीएम मोदी ने उनसे मिलने के लिए खुद समय मांगा था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रक्षा सहयोग पर भी बात की और कहा कि भारत कई सालों से अपाचे हेलिकॉप्टरों का इंतजार कर रहा था. उन्होंने कहा, “हम इसे बदल रहे हैं. भारत ने 68 अपाचे हेलिकॉप्टर ऑर्डर किए हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “हां मेरे उनसे बहुत अच्छे संबंध है.”
अपने बयान में ट्रंप ने स्वीकार किया कि व्यापार नीति को लेकर रिश्तों में कुछ तनाव है. उन्होंने कहा, “मोदी मुझसे उतने खुश नहीं हैं क्योंकि अब वह बहुत ज्यादा टैरिफ़ चुका रहे हैं.” बता दे कि ट्रंप प्रशासन ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ के इस्तेमाल को आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम साधन बताते हुए उसका बचाव किया. उन्होंने तर्क दिया कि इन शुल्कों (टैरिफ) से संयुक्त राज्य अमेरिका को भारी राजस्व प्राप्त हुआ है और इससे व्यापारिक साझेदारों को रियायतें देने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
Hindi Post Dot In
