ट्रंप और पुतिन की तीन घंटे हुई बातचीत, क्या बोले दोनों नेता ?

Putin and Trump (1) (1)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन मुद्दे पर तीन घंटे तक बातचीत की (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

न्यूयॉर्क | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का के एंकोरेज में तीन घंटे की वार्ता के बाद बड़ी सफलता की घोषणा की.

ट्रंप ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, वह हमें उस लक्ष्य (समाधान खोजने) के और करीब लाने में मदद करेगा और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा. मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत ही उपयोगी रही. ऐसे कई मुद्दे थे जिन पर हम (राष्ट्रपति पुतिन और मैं) सहमत हुए.”

यह समझौता भारत के लिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यूएस ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क की घोषणा की है.

हालांकि, अभी किसी भी नेता ने समझौते का कोई विवरण नहीं दिया है और न ही यह बताया कि युद्धविराम होगा या नहीं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “कुछ बड़े समझौते ऐसे हैं जिन तक हम अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन हमने कुछ प्रगति की है. एक समझौता शायद सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन हमारे पास उस तक पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है. हम वहां तक नहीं पहुंच पाए लेकिन हमारे पास वहां पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है.”

उन्होंने कहा, “मैं नाटो और उन सभी लोगों को फोन करूंगा जिन्हें मैं उपयुक्त समझता हूं और निश्चित रूप से राष्ट्रपति (वोलोदिमिर) जेलेंस्की को फोन करके उन्हें आज की बैठक के बारे में बताऊंगा.”

शिखर सम्मेलन में जाते हुए प्रेजिडेंट ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन की ओर से बातचीत नहीं करेंगे और समझौता करना जेलेंस्की पर निर्भर है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इसलिए जब तक समझौता नहीं हो जाता तब तक कोई समझौता नहीं है.”

दोनों राष्ट्रपतियों ने पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दिए.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “हमें टकराव से बातचीत की ओर बढ़ने के लिए स्थिति में सुधार करना होगा.”

उन्होंने कहा, “इन परिस्थितियों में यह कितना भी अजीब लगे हमारी (रूस और यूक्रेन की) जड़ें एक ही हैं और जो कुछ भी हो रहा है वह हमारे लिए एक त्रासदी और एक भयानक घाव है. इसलिए देश ईमानदारी से इसे समाप्त करने में रुचि रखता है.”

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!