ट्रंप ने फिर किया “टैरिफ बम” का इस्तेमाल, ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाया इतने प्रतिशत टैक्स

Donald Trump IANS 22222221 (1) (1)
The Hindi Post

ट्रंप ने फिर किया “टैरिफ बम” का इस्तेमाल, ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाया इतने प्रतिशत टैक्स

 

वॉशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर अमेरिका के साथ होने वाले कारोबार पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. यह कदम ईरान और उसके व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ अमेरिका के सख्त रुख का संकेत है.

भारत के लिए इसका मतलब यह हो सकता है कि अमेरिका को निर्यात होने वाले भारतीय उत्पादों पर कुल मिलाकर 75 प्रतिशत तक शुल्क लग सकता है जिससे भारतीय व्यापार और निर्यातकों पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “तत्काल प्रभाव से, कोई भी देश जो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार करता है, उसे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होने वाले किसी भी और सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह आदेश अंतिम और निर्णायक है. इस विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

हालांकि, अपने बयान में ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह अतिरिक्त टैरिफ किस प्रक्रिया के तहत लागू होगा और कौन-कौन से सेक्टर इससे प्रभावित होंगे.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!