14 महीने की मासूम से दरिंदगी : शख्स ने बच्ची से दुष्कर्म कर उसे खेत में गाड़ा …..

Baby with older person Depositphotos_844647232_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

14 महीने की मासूम से दरिंदगी : शख्स ने बच्ची से दुष्कर्म कर उसे खेत में गाड़ दिया…..

 

अगरतला त्रिपुरा में हुए एक जघन्य अपराध ने सभी को सदमे में डाल दिया है. पुलिस के अनुसार, 14 महीने की बच्ची के साथ कथित तौर पर उसके नाना ने बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या करके उसे दफना दिया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जयनल उद्दीन (44) के रूप में हुई है. उसे रविवार को त्रिपुरा पुलिस की एक टीम ने असम के श्रीभूमि (पहले करीमगंज) के नीलम बाजार से गिरफ्तार किया गया है. उसे त्रिपुरा वापस लाया गया है.

यह घटना शनिवार रात उस वक्त हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ अपने मामा के घर आई हुई थी.

पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राहुल बलहारा ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे बच्ची के परिवार वालों ने सूचना दी कि वह मिल नहीं रही है. उसे उसके नाना अपने साथ ले गए थे और वह वापस नहीं लौटी है. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया.

एसडीपीओ और पनीसागर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी आधी रात को मौके पर पहुंचे और घर (बच्ची के मामा के घर) की तलाशी ली. उन्होंने देखा कि घर के पास (खेत में) हाल ही में खुदाई हुई थी. यही से बच्ची का शव मिला.

एसडीपीओ बलहारा ने मीडिया को बताया कि संदेह के आधार पर घटनास्थल की खुदाई कराई गई. यहां बच्ची का शव मिला. मौत के सही कारण का पता लगाने तथा यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव को पानीसागर उप-मंडलीय अस्पताल भेजा गया.

शव की बरामदगी के बाद, जयनल उद्दीन मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी. जयनल उद्दीन को पुलिस ने असम से धर दबोचा.

एसडीपीओ बल्हेरा ने पुष्टि की कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के आरोप लगाए गए है लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

इस जघन्य अपराध ने लोगों को गहरा सदमा दिया है और वे आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे है.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!