नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में तृणमूल नेता का बेटा गिरफ्तार

Rape Molestation Mental Disorder portrait-person-with-mental-disorders (1)

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखाली में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता के बेटे को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की बाद में मौत हो गई।

आरोपी ब्रजगोपाल गोयला, तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय पंचायत सदस्य समर गोयला के बेटे है। ब्रजगोपाल गोयला पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ हंसखली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने 4 अप्रैल को पीड़िता को अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। बाद में, पीड़िता को उसके आवास पर वापस छोड़ दिया गया।

4 अप्रैल की रात को, लड़की ने पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द का अनुभव किया और अंतत: उसी रात कुछ घंटों के भीतर उसकी मृत्यु हो गई।

पीड़ित परिवार ने चाइल्ड लाइन की मदद ली और आखिरकार शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने में सफल रहे।

पुलिस ने रविवार को ब्रजगोपाल गोयला को गिरफ्तार कर लिया।

पिता और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्य समर गोयला समेत आरोपी के परिवार के सदस्य शनिवार रात से फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!