सड़क पर किन्नर ने उतारे कपड़े और लगा दी दौड़
सड़क पर किन्नर ने उतारे कपड़े और लगा दी दौड़….
लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया था. पीएम के प्रोग्राम के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था. सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया था. इसी दौरान ट्रैफिक में फंसी एक किन्नर की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई.
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ पहुंचे और एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए प्रेरणा स्थल पहुंचे. शाम लगभग 5 बजे उनके संबोधन के दौरान एसपीजी और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रेरणा स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए थे. इसका असर बड़ा इमामबाड़ा और हुसैनाबाद इलाके में देखने को मिला जहां वाहन लंबी कतारों में फंस गए.
इसी जाम में एक किन्नर अपने पुरुष मित्र के साथ एक्टिवा स्कूटी से जा रही थी. पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इस पर किन्नर की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई. गुस्से में आकर उसने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और कुछ समय तक अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया.
उसने सड़क पर ही एक-एक करके अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. इसके बाद वह घूमने लगी. करीब 15 मिनट बाद पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया.
Hindi Post Dot In
