तेलंगाना में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला ट्रेनी पायलट की मौत

Plane crashes in Telangana (1)
The Hindi Post

हैदराबाद | तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक विमान दुर्घटना में महिला ट्रेनी पायलट की मौत की पुष्टि की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी विमानन प्रशिक्षण कंपनी का विमान शनिवार सुबह खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका तमिलनाडु की रहने वाली थी । वह हैदराबाद स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रही थी।

नलगोंडा जिले के पेद्दावूर मंडल के तुंगतुर्थी गांव में खेतों में काम कर रहे किसानों द्वारा घटना को बताने के बाद तेलंगाना पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान नागार्जुन सागर से उड़ान भर रहा था, तभी वह जमीन पर जा गिरा।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!