अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बलिया में ट्रेन को किया आग के हवाले, तोड़फोड़ और पथराव

Train set on fire in Ballia (1)
The Hindi Post

बलिया (यूपी) | सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ स्कीम’ के खिलाफ आज तीसरे दिन भी विरोध जारी है। इसके विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहे है। प्रदर्शन के क्रम में प्रदर्शनकारियों ने बलिया में ट्रेन में आग लगा दी। इस आग से एक बोगी तो पूरी तरह जल गई। बाकी बोगियों को बचाने के लिए, उनको ट्रेन से काट कर अलग किया गया।

इसके अलावा बलिया स्टेशन में छात्रों के समूह ने तोड़फोड़ भी की। भीड़ ने संपत्ति को नुकसान भी पहुँचाया। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस बल रेलवे स्टेशन पहुँचा और बल प्रयोग करके उनको तितर-बितर किया।

बलिया के एसपी राज करण नैयर ने कहा कि वे लोगों की पहचान करने के लिए उपलब्ध वीडियो की जांच कर रहे हैं। नैयर ने कहा, ‘हम उन्हें ढूंढेंगे और कार्रवाई करेंगे।’

बलिया पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने एक समूह से बातचीत करके उसको वहां से खदेड़ने में सफलता हासिल की थी पर एक अन्य समूह जो हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे, उन्होंने पुलिस से रेलवे स्टेशन के बाहर बहस की।

जो वीडियो सामने आए है उनमें देखा जा सकता है कि कई युवक रेलवे स्टेशन पर दुकानों और बेंचों को लाठियों से तोड़ रहे है।

बलिया की जिला मजिस्ट्रेट सौम्या अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, “पुलिस भीड़ को बड़ा नुकसान करने से रोकने में कामयाब रही है। हम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!