दर्दनाक हादसा: विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो भारतीय पायलटों की मौत

Flight Depositphotos_12847878_S (1)

प्रतीकात्मक तस्वीर (Deposit Photos)

The Hindi Post

कनाडा में एक बड़ा हादसा हो गया है. वहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में विमान के दोनों ट्रेनी पायलट्स भी मारे गए है.

दोनों पायलट्स मुंबई के रहने वाले थे. इनके नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगडे था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में वैंकूवर से करीब 100 किलोमीटर दूर ईस्ट इलाके में हुआ है.

वहां चिलिवैक में छोटा विमान हवाई अड्डे के पास एक मोटल के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें तीन लोग सवार थे. तीनों की मौत हो गई है.

कनाडाई पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. घटना के कारण का जल्द पता लगाया जाएगा.

घटना की जांच की जा रही है. अभी यह नहीं पता चल पाया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!