सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर में बेड बॉक्स में मिला घरेलू सहायक का शव, हाथ-पैर बंधे थे
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
मेघालय राज्य के महाधिवक्ता (अधिवक्ता जनरल) और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अमित कुमार के दिल्ली स्थित आवास पर घरेलू सहायक की दो लोगों ने बेहरमी से हत्या कर दी. एक अन्य घेरलू सहायक चाकू लगने से घायल हो गया.
यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे हुई. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा है जिनकी पहचान बवाना (दिल्ली) निवासी 20 वर्षीय अमन तिवारी और मेरठ (यूपी) निवासी 19 वर्षीय जिरजिश काजमी के रूप में हुई है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमन और जिरजिश, अमित कुमार के घेरलू सहायक कमल की हत्या में शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि एक अन्य सहायक दीपक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि काजमी पहले कुमार के कार्यालय में कार्यरत था लेकिन एक महीने पहले उसे काम पर से हटा दिया गया था.
अधिकारी ने कहा, “काजमी ने अपमानित महसूस हुआ. उसने बदला लेने की ठानी. उसने सोचा घर में रखा पैसा भी लूट लेंगे. सोमवार को काजमी और अमन ने पहले लोहे की केबल से पहले कमल का गला कंस दिया और उसके बाद उसके हाथ-पैर बांध कर उसके शव को घर में बिस्तर (बेड बॉक्स) में छिपा दिया.”
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, “फिर काजमी और अमन ने ने दूसरे घेरलू सहायक दीपक पर चाकू से हमला किया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया और उसको एक कपड़े से बांध दिया. इसके बाद उन्होंने पैसों के लॉकर को ईंटों की मदद से तोड़ने की कोशिश की. इस बीच, अमित कुमार का बेटा मौके पर पहुंच गया. उसको देखते ही काजमी और अमन वहां से भाग निकले.”
दोषियों को पकड़ने के लिए सम्पूर्ण दिल्ली में छापेमारी की गई. काजमी और अमन को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया.
दोनों को जेल भेज दिया गया है. इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
