डीपीएस मथुरा रोड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग

Delhi Public School Mathura Road (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं. हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

सूत्रों के अनुसार, स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा.

सूत्रों ने कहा, स्कूल को खाली करा लिया गया हैं. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला हैं.

इससे पहले 12 अप्रैल को भी इसी तरह की धमकी के बाद दिल्ली के एक निजी स्कूल को खाली करा लिया गया था. धमकी भरा ईमेल डिफेंस कॉलोनी स्थित इंडियन स्कूल को आया था. गहन छानबीन के बाद स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!