सांप पकड़ने वाले वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां को मिलेगा पद्म श्री अवॉर्ड

Snake Catchers
The Hindi Post

चेन्नई | सांप पकड़ने के एक्सपर्ट्स – वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां को गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां – तमिलनाडु में इरुला जनजाति से ताल्लुक रखते है.

वडिवेल और मासी सांप पकड़ने के साथ-साथ सांप पकड़ने वालों को ट्रेनिंग देने के लिए दुनिया भर में यात्रा करते हैं. वह सरीसृपों को पकड़ने के लिए, अपने पूर्वजों से विरासत में मिली पुरानी और स्वदेशी तकनीकों का उपयोग करते हैं.

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय द्वारा वित्त पोषित एक पायलट पायथन डिटेक्शन प्रोजेक्ट के लिए दोनों को 2017 में, फ्लोरिडा ले जाया गया था. दोनों ने वहां 27 से ज्यादा अजगर पकड़े थे.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!