पीएम मोदी को गंदी-गंदी गालियां देने वाली युवती के समर्थन में उतरी यह सांसद, कही यह बात

girl who abused PM Modi 11
The Hindi Post

पीएम मोदी को गंदी-गंदी गालियां देने वाली युवती के समर्थन में उतरी यह सांसद, कही यह बात

 

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में यूपी निवासी युवती के खिलाफ पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की है. इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी युवती का समर्थन करते हुए इस कदम की कड़ी निंदा की है.

महुआ मोइत्रा और CJP ने उठाए सवाल

मोइत्रा ने जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है. साथ ही, यह भी कहा है कि यह सरकार कभी नहीं सीखेगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “25 साल की प्रदर्शनकारी के खिलाफ सरकारी तंत्र का इस तरह बदले की भावना से इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है. यह सरकार कभी सीख नहीं लेगी और इस पर किसी को भरोसा नहीं करना चाहिए.”

इससे पहले CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी मशीनरी का इस तरह का दुरुपयोग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत के आधार पर नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में यह जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आरोपी युवती ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था. आरोप है कि ऐसा देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचने, सार्वजनिक शांति भंग करने और समाज में नफरत फैलाने के उद्देश्य से किया गया.

इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), धारा 353 (1) (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान) और धारा 356 (1) (मानहानि) के तहत मामला पंजीकृत किया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!