टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को बर्थडे विश किया

Disha and Tiger_800x459

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री दिशा पटानी को बर्थडे विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया। दिशा पाटनी शनिवार को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

टाइगर ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिशा गाने की धुन में बैठे हुए झूमती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा,”3 वेफल्स और 3 पेनकेक्स के बाद.हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार दिशा पटानी।”

https://www.instagram.com/p/CBW-x-nnwQ7/

फोटो शेयरिंग साइट पर इस वीडियो को 14 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

https://www.instagram.com/p/CBNfRTegq_g/

https://www.instagram.com/p/CBFme72ARzc/

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा फिल्म ‘राधे’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपनी प्रेम कहानी का ऐलान नहीं किया है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!