कश्मीर नहीं भारत के इस राज्य में दाखिल हुए जैश के तीन आतंकी, अलर्ट…..
सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: आईएएनएस)
कश्मीर नहीं भारत के इस राज्य में दाखिल हुए जैश के तीन आतंकी, अलर्ट…..
तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं. इस मामले की गंभीरता को समझते हुए अलर्ट जारी किया गया है. बिहार राज्य के पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है.
बिहार पुलिस को खुफिया सूचना मिली है कि तीन पाकिस्तानी आतंकी राज्य में प्रवेश कर गए हैं. पुलिस ने मीडिया को बताया कि बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान, उमरकोट का आदिल हुसैन और रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान, नेपाल के रास्ते होते हुए बिहार में दाखिल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंच गए थे और पिछले हफ्ते नेपाल बॉर्डर पार करके बिहार आ गए थे.

बिहार पुलिस ने इस खूफिया जानकारी को गंभीरता से लिया है. नेपाल से सटे इलाकों जैसे- मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्वी और पश्चिम चंपारण में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है.
आपको बता दें कि बिहार की नेपाल से 729 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है. राज्य के सात जिले नेपाल बॉर्डर के करीब हैं जिसके चलते हमेशा ही यहां सतर्कता रहती है.
Hindi Post Web Desk
